Baltic Sea: बाल्टिक सागर में मिली 10 हजार साल से भी पुरानी दीवार,

A wall more than 10 thousand years old found in the Baltic Sea

Baltic Sea: बाल्टिक सागर के भीतर पत्थरों की एक किलोमीटर लंबी दीवार है, जो 10 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी है। वर्ष 2021 में समुद्री तलछटी मैपिंग के दौरान इस प्राचीन ढांचे का पता चला था।

अब वैज्ञानिक इस अनुमान पर पहुंचे हैं कि पाषाण युगीन मानवों ने शायद रेंडियर के शिकार के लिए यह दीवार बनाई थी। हाल ही में यह रिपोर्ट ‘प्रोसिडिंग्स ऑफ दी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस’ में प्रकाशित हुई है।

पत्थर की दीवार 1673 ( stone wall 1673)

यह पाषाण युग की संरचना जर्मनी में मैकलेनबुर्ग की खाड़ी के पास 21 मीटर की गहराई पर स्थित है। कुल मिलाकर 1 मीटर से कम ऊँचे 1673 पत्थर हैं। ये पत्थर लगभग 1 किमी लंबे क्षेत्र में पंक्तिबद्ध हैं। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह सामान्य नहीं है.

पानी से ध्वनि ने बताया दीवार का पता ( Sound from water revealed the location of the wall)

मैकलेनबुर्ग खाड़ी, बाल्टिक सागर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में है। बीते दशकों में यहां समुद्री सतह की बनावट और आकार को समझने के लिए कई शोध हुए हैं। ऐसे ही एक मैपिंग प्रोजेक्ट के दौरान जमा किए गए हाइड्रोअकूस्टिक (पानी में ध्वनि से जुड़ा अध्ययन) डाटा से इस प्राचीन ढांचे की जानकारी मिली। आगे की छानबीन के लिए शोधकर्ताओं का एक दल समुद्र की गहराई में पहुंचा है।