Weather: 29, 30, 31 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने दी ये बड़ी जानकारी…

Meteorological Department gave this big information regarding 29, 30, 31 January

नवीनतम मौसम संबंधी जानकारी: अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री, सामान्य से 4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री, सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। इस लिहाज से, यह रिकॉर्ड पर जनवरी का सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान था। कुछ दिनों तक तापमान गिर सकता है

सर्दियों के सीजन की विदाई के आखिरी दिनों में अब जिले में ठंडक बढ़ने लगी है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में तेज धूप से अब पारा बढऩे के आसार है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 31 जनवरी तक मौसम में किसी तरह के बादलाव के आसार नहीं है।

पांच डिग्री की गिरावट ( five degree drop)

अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री गिरकर 25.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस लिहाज से यह जनवरी का सबसे कम तापमान था. संभावना है कि अभी कई दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अगले सप्ताह रात का तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री ( entry of western disturbance)

पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं फिर से 29 जनवरी से विक्षोभ के असर से बादल भी छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। फिलहाल इससे मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं आएगा। इस बीच कोहरे में इजाफा होने की भी संभावना है। ओस की मात्रा भी बढ़ सकती है। बहरहाल, शाम से ही ठंडक भरी हवाएं चलने लगी हैं।

अभी नहीं जाएगा ठंड ( the cold won’t go away now)

दुर्ग जिले के आऊटर क्षेत्रों में पारा और अधिक गिर रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि कुछ दिन ठंडक रहने के बाद दोबारा से तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू होगा। अभी उत्तर दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का प्रदेश में आगमन हो रहा है, जिससे सर्दी लग रही है।