उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

बीजेपी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है.

देहरादून: भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वीरेंद्र सिंह बिष्ट की गिनती उत्तराखंड भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ताओं में होती थी. वीरेंद्र सिंह बिष्ट बड़ी ही मुखरता से पार्टी के पक्ष को रखते थे. वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन के बाद बीजेपी में शोक की लहर है. पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है. साथ ही उनके परिवार को सांत्वना दी है.

सीएम धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने निधन पर एक्स पर पोस्ट किया. सीएम धामी ने कहा वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्हें ईश्वर से श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा वीरेंद्र सिंह बिष्ट संगठन के प्रति सदैव समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लिखा वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है.

वहीं, बीजेपी के केंद्रीय नेता विनोद तावड़े ने भी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने निधन पर शोक जताया है.विनोद तावड़े ने कहा भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. संगठन के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

बीजेपी के अलावा राजनीतिक गलियारों में भी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर हर कोई दुखी है. हर कोई वीरेंद्र सिंह बिष्ट को याद कर रहा है. वीरेंद्र सिंह बिष्ट सौम्य स्वभाव के नेता थे. वे विवादों से हमेशा दूर रहते थे.