
इंजीनियर्स फेडरेशन नई जिला कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी से की भेंट, डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने दिया हर सम्भव मदद का भरोसा
जनपक्ष टुडे संवाददाता, नई टिहरी: उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष के पद पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश नौटियाल को फिर चुन लिया गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा की इंजीनियर्स की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष जोरदार ढंग से रखा जाऐगा। उन्होंने कहा कि वह फेडरेशन के हर एक सदस्य की समस्या के समाधान के लिए वचनबद्ध है। बाद में फ़ेडरेशन के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर गरमजोशी से स्वागत किया।

थर्सडे को टिहरी जिला इकाई की बैठक में इंजीनियरों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन कर चर्चा की गई। इस दौरान फेडरेशन की जिला इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल को दोबारा संगठन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही लोनिवि के एई विवेक कुमार सिंह को कार्यवाहक जिला सचिव और लोनिवि की ही सहायक अभियंता शीतल शर्मा को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक के बाद फेडरेशन की नई कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सतीश नौटियाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार से भेंट की। इस दौरान फेडरेशन ने डीएम को जिले के विकास कार्यों में अपना पूर्ण योगदान देने का भरोसा दिया। नई टिहरी के बौराड़ी में उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन की बैठक में इंजीनियरों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुये शासन-प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण की बात कही।

जिलाधिकारी डॉ. गहरवार ने फेडरेशन की समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किये जाने का आश्वासन देते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनायें दी।
संगठन के जिलाध्यक्ष नौटियाल ने बताया कि बीते कुछ समय में फेडरेशन के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण हो चुका है, ऐसे में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रशासन से कार्य स्थलों, बैठकों में सहयोग करने, जिले के विकास में प्रशासन और इंजीनियरों के बेहतर समन्वय बनाने की बात कही।
डीएम से भेंट करने वालों में पेयजल निगम अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता केशवा नन्द सेमवाल, अर्जन प्रताप, श्रीपाल इमोनल गुलाटी, निशान्त कुमार अशोक चौहान, निशा लिंगवाल, किशोर कुमार, रोहित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
इंजीनियर्स फेडरेशन की नई जिला कार्यकारिणी पर एक नजर
जिलाध्यक्ष- सतीश चंद्र नौटियाल, अधिशासी अभियंता
कार्यवाहक सचिव- विवेक कुमार सिंह, सहायक अभियंता
कार्यवाहक कोषाध्यक्ष- शीतल शर्मा, सहायक अभियंता