पौड़ी में भीषण हादसा, खाई में गिरा बारात ले जा रहा वाहन, 6 की मौत और 6 अन्य गम्भीर घायल

उत्तराखंड क्राइम
खबर शेयर करें

 

जनपक्ष टुडे संवाददाता, पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट सिलोली के पास सोमवार देर शाम को एक बाराती वाहन दुर्घटना हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 5 लोगों की मौत मौके पर ही गयी थी, जबकि एक व्यक्ति ने पाबौ अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं  इस दुर्घटना में 6 घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से पाबौ लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए  उन्हें जिला अस्पताल में  रेफर किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोबरी से बारातियों का वाहन वापस लौट रहा था, जिसमे 12 लोग सवार होने बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतको का पोस्टमार्टम  करवाया जा रहा है।

इधर, जिलाधिकारी जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में घायल हुए व्यक्तियों का हालचाल जाना। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का बेहतर इलाज किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रमुख अधीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया कि जिन घायलों को श्रीनगर अस्पताल रेफर किया जा रहा है उनका उपचार गंभीरता पूर्वक करना किया जाए। वहीं गंभीर घायल कंचन, दीया तथा वीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही 3 अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जिनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इनकी गई जान 

(1) अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
(2) हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3) मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी।

ये हुए घायल

1- रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी।
2- कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली,
3- प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष।
4- किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त दोनों ग्राम बगड़।
5- दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली ।
6- राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली।

 

21 thoughts on “पौड़ी में भीषण हादसा, खाई में गिरा बारात ले जा रहा वाहन, 6 की मौत और 6 अन्य गम्भीर घायल

  1. It’s a pity you don’t have a donate button! I’d definitely donate to this excellent blog! I guess for now i’ll settle for book-marking and adding your RSS feed to my Google account. I look forward to brand new updates and will talk about this website with my Facebook group. Talk soon!

  2. Nice post. I learn one thing more challenging on totally different blogs everyday. It should at all times be stimulating to learn content from different writers and apply a bit of something from their store. I’d prefer to use some with the content material on my blog whether or not you don’t mind. Natually I’ll give you a hyperlink on your net blog. Thanks for sharing.

  3. Woah! I’m really enjoying the template/theme of this site. It’s simple, yet effective. A lot of times it’s challenging to get that “perfect balance” between usability and appearance. I must say that you’ve done a fantastic job with this. In addition, the blog loads super quick for me on Internet explorer. Excellent Blog!

Leave a Reply

Your email address will not be published.