बड़ी खबर: देहरादून जिले की 10 में से 9 और टिहरी की 6 में से 5 सीटों पर फिर भाजपा का कब्जा, दून में पहली बार बनी महिला विधायक

उत्तराखंड राजनीति विधानसभा चुनाव 2022
खबर शेयर करें

 

जनपक्ष टुडे ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा फिर मजबूती से उभर कर सामने आई है। कांग्रेस भाजपा की सत्ता उखाड़ने की चक्कर मे खुद उखड़ गई है। अस्थाई राजधानी देहरादून में ही भाजपा ने 10 में 9 सीटों पर फिर से कब्जा जमाया है। कांग्रेस चकराता में ही अपनी इज्जत बचा पाई है। चकराता से कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने जीत दर्ज की है। 2017 के चुनाव में भी ये सीटें भाजपा ने ही जीती थी।

उधर, टिहरी में भाजपा ने 6 में से 1 सीट गवाई है। भाजपा 5 सीटों पर ही कब्जा जमाने पर कामयाब रही है। हालांकि 2017 के विस्ब चुनाव में ये सभी सीटें भाजपा के पास थी। कांग्रेस प्रतापनगर सीट को ही भाजपा से छीनने में सफल रही है। प्रतापनगर में कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा विधायक विजय सिंह पंवार को पराजित किया है। यह भी बता दें कि टिहरी सीट से भाजपा ने सिटिंग विधायक धनवसिंह नेगी का टिकट काटकर कांग्रेस के किशोर उपाध्याय को टिकट देकर चुनाव मैदान ने उतारा है। भाजपा की यह रणनीति कारगर साबित हुई। किशोर ने टिहरी सीट से जीत दर्ज की। वह इस सीट से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हैं।

सबसे बड़ी खबर यह है कि राज्य को बनाने में सबसे अधिक संघर्ष महिलाओं का माना जाता है। बड़ी उम्मीदों से बने राज्य की राजधानी में केवल प्रदेश बनने के बाद नहीं बल्कि 1952 से ही एक भी महिला विधायक नहीं बन पाई, लेकिन अब देहरादून बदल रहा है और आने वाले समय में यह एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा जी हाँ देहरादून जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना है।

देहरादून जनपद में पहली बार कोई महिला विधायक बनी है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर ने जीत हासिल की है। इस तरह उन्होंने सियासत में कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। बता दें, हरबंस कपूर 8 बार विधायक रहे हैं। पिछले साल उनके आकस्मिक देहांत के बाद कैंट सीट रिक्त हो गई थी।

देहरादून जिले में भाजपा के ये जीते 

1. धर्मपुर- विनोद चमोली

2. राजपुर- खजांदास

3. कैंट- सविता कपूर

4. रायपुर- उमेश शर्मा काऊ

5. मसूरी- गणेश जोशी

6. डोईवाला- बृजभूषण गैरोला

7. सहसपुर- सहदेव सिंह पुंडीर

8. विकासनगर- मुन्ना सिंह चौहान

9. ऋषिकेश- प्रेम चंद अग्रवाल

कांग्रेस के एकमात्र प्रीतम सिंह चकराता से जीते

——————————–

टिहरी जिले से भाजपा के ये जीते

1. टिहरी- किशोर उपाध्याय

2. धनोल्टी- प्रीतम पंवार

3. देवप्रयाग- विनोद कंडारी

4. घनसाली- शक्ति लाल शाह

5. नरेन्द्रगर- सुबोध उनियाल

प्रतापनगर से कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी जीते

————————————————-

उत्तरकाशी की तीन में से 2 सीट भाजपा ने जीती

गंगोत्री- सुरेश चौहान

पुरोला- दुर्गेश लाल

यमुनोत्री से निर्दलीय और कांग्रेस के बागी संजय डोभाल जीते

 

12 thoughts on “बड़ी खबर: देहरादून जिले की 10 में से 9 और टिहरी की 6 में से 5 सीटों पर फिर भाजपा का कब्जा, दून में पहली बार बनी महिला विधायक

  1. Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice a little something from their store. I’d prefer to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll give you a link on your web blog. Thanks for sharing.

  2. It is the best time to make some plans for the future and it is time to be happy. I have read this post and if I could I want to suggest you few interesting things or tips. Perhaps you can write next articles referring to this article. I want to read even more things about it!

Leave a Reply

Your email address will not be published.