अयाज अहमद रिटायर, दीपक कुमार बने PWD के नए प्रमुख अभियंता

उत्तराखंड कर्मचारी हलचल राजकाज
खबर शेयर करें

 

– कार्मिकों ने रिटायर प्रमुख अभियंता अयाज अहम को दी भावभीनी विदाई
– नए प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव ने संभाला कार्यभार 

जनपक्ष टुडे ब्यूरो, देहरादून: लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अयाज अहमद आज शुक्रवार 31 मार्च को रिटायर हो गए हैं. रिटायर होने पर आज उन्हें पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी, उधर, शासन ने पीडब्ल्यूडी के कुमाऊं के चीफ इंजीनियर और ब्रिडकुल के MD दीपक कुमार यादव को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता एवं विभागध्यक्ष का प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं.

अयाज अहमद के रिटायर होने के दिन शाम को ही दीपक कुमार यादव को चार्ज सौंप दिया। चार्ज लेने के बाद नए बने प्रभारी प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव ने शुक्रवार शाम को ही कार्यभार संभाल लिया हैं।

रिटायर होने से पूर्व नए विभागाध्यक्ष दीपक यादव को चार्ज देते अयाज अहमद 

इसके बाद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय यमुना कालोनी में आयोजित एक सादे समारोह में विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों ने रिटायर प्रमुख अभियंता को शुभकामनाओं के साथ भावुक होकर विदाई दी। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान अयाज अहमद ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बिताए गए पलों और उनके द्वारा विभागीय हित में दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी आरके सुधांशू, चीफ इंजीनियर अशोक कुमार, डीके यादव, प्रभारी चीफ इंजीनियर हरीश पांगती, एसई अनिल पांगती, जीसी आर्या, मुकेश परमार, प्रत्यूष सिंह, अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार, प्रवीन कुश, राजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुरेश तोमर और जितेंद्र त्रिपाठी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।