

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरण वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह व्यवस्था मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा की गई है। आज राशन वितरण मुख्यमंत्री आवास से 10 वाहन रवाना किये गये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान जनप्रतिनिधिगण जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं एवं सक्षम लोगों द्वारा कोविड के दौरान गरीबों की मदद को राज्य सरकार को अपना सहयोग दिया है।