उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष इस बार आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार को चुना गया है। यह पद डीजीपी अशोक कुमार के पुलिस मुखिया बनने के बाद खाली हुआ था।
इसके बाद बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एसोसिएशन के चुनाव हुए। इनमें अभिनव कुमार को अध्यक्ष और डीआईजी केवल खुराना को सचिव सर्वसम्मति से चुना गया है।